राजौंद। मंडवाल रोड़ पर स्थित महाराणा प्रताप स्कूल में विद्यार्थियों को योग करवाया गया। स्कूल के पीटीआई ने विद्यार्थियों को कई प्रकार के आसान सिखाए। स्कूल प्रबंधक यशपाल राणा ने बताया कि विद्यार्थियों को सुबह व शाम को योग के साथ-साथ सैर भी करनी चाहिए। जिससे सारा दिन शरीर में स्फूर्ति रहती है और कोई भी बीमारी नहीं होती। उन्होंने कहा कि आपकी त्वचा में चमक इस बात को दर्शाती है कि आप पूरी तरह स्वस्थ है। तनाव के कारण चेहरे का आकर्षण और चमक फीकी पड़ जाती है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ त्वचा पाने के लिए शारीरिक व मानसिक दोनो स्तरों पर स्वस्थ होना जरूरी है। संवाद