फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शैड निर्माण की रखी नींव

Wed, 03 Dec 2025 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
13केएलटी5: शैड के लिए भूमिपूजन अवसर पर स्कूली बच्चों व अध्यापकों के साथ विजेंद्र सहारण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत। गांव कौलेखां के राजकीय प्राथमिक विद्यालय और राजकीय माध्यमिक विद्यालय में जिला पार्षद प्रतिनिधि विजेंद्र कौलेखा ने दो शैडों के निर्माण की नींव रखी। गांव के गणमान्य व्यक्तियों, स्कूल स्टाफ व बच्चों की मौजूदगी में नारियल फोड़ लड्डू बांट कार्य शुरू करवाया गया। विजेंद्र कौलेखां ने बताया की दोनों ही स्कूलों में शैडों की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। गर्मी, सर्दी और बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए शैड निर्माण का फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया की एक शैड पर पांच लाख और दूसरे शैड पर 10 लाख रुपये खर्च आएगा, जो कि जिला परिषद वहन करेगी। सहारण ने बताया की दो सप्ताह में ही शैडों को तैयार करवा दिया जाएगा, ताकि बच्चों को सहूलियत मिल सके। प्राचार्य व स्कूल स्टाफ ने जिला पार्षद का धन्यवाद करते हुए आगे भी ऐसे ही सहयोग दिए जाने की कामना की। इस दौरान स्कूल प्रिंसिपल सुशील शास्त्री, धौला राम, कुलदीप सहारण, सतीश कुमार, पूर्व सरपंच रमेश ढूंडवा, युद्धवीर सिंहमार, स्कूल स्टाफ विकाश सहारण, गुरनाम सिंह, राहुल व ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद

13केएलटी5: शैड के लिए भूमिपूजन अवसर पर स्कूली बच्चों व अध्यापकों के साथ विजेंद्र सहारण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें