राजौंद। राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ किया गया। प्रधानाचार्य विजेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में बच्चों ने काफी उत्साह दिखाया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत से की गई तथा बच्चों ने सुबह योगाभ्यास किया। इस अंग्रेजी प्रवक्ता भूपेन्द्र सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए उन्हें समाज के निर्माण में अपना सार्थक योगदान देने तथा भविष्य के प्रति गंभीर रहने की सीख दी। कार्यक्रम अधिकारी विकास नेहरा ने बच्चों को विभिन्न खेल गतिविधियां करवाते हुए शहीद सियाराम की प्रतिमा की सफाई करवाई। तत्पश्चात वॉलंटियर्स ने जलपान ग्रहण किया व शाम को चाय का प्रबंध रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में बिजेंद्र रोहित विनोद पवन प्रिंस प्रशांत व मनदीप ने सकारात्मक सहयोग दिया। संवाद