फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: योग, संस्कृति और विज्ञान का संबंध बताया

Wed, 31 Dec 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पीएमश्री सोंगल स्कूल के विद्यार्थियों का एक दल एनआईआईएलएम विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ योग साइंस में आयोजित योग कार्यशाला में सहभागी बना। कार्यशाला में करीब 110 विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को योग, भारतीय संस्कृति और विज्ञान के आपसी संबंध से परिचित कराना रहा।
विज्ञापन

कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को योग विज्ञान तथा विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों की जानकारी दी गई। योग से होने वाले शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही भारतीय संस्कृति के वैज्ञानिक आधार और विभिन्न औषधीय पौधों की उपयोगिता के बारे में भी जानकारी दी गई।

योग सत्र के अंतर्गत विद्यार्थियों को प्राणायाम का अभ्यास कराया गया और योग के व्यावहारिक पक्ष से अवगत कराया गया। सत्र के बाद विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए, जिससे कार्यक्रम संवादात्मक और प्रभावी बन सका। इस अवसर पर पीएमश्री सोंगल स्कूल के शिक्षक राम मेहर, निर्मल सिंह और रमेश उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन




एनआईआईएलएम विश्वविद्यालय की ओर से कुलसचिव डॉ. राजीव दहिया, डीन डॉ. राजीव पाल, जनसंपर्क अधिकारी डॉ. मनोज कुमार, डॉ. पोपिन कुमार तथा योग विभाग के छात्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें