फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: प्रतियोगिता में योग खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Sat, 19 Aug 2023 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन कैथल के तत्वाधान में जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का आर्यन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में आयोजन हुआ। इसमें जिले के विभिन्न स्कूलों से लगभग 105 योग खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाया। इस मौके पर फेडरेशन के बैनर तले खेलने वाली तीन छात्राओं अन्नू, अनन्या व मनीषा को विशेष सम्मान से नवाजा गया। ये तीनों ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में रजत पदक जीतकर लौटी हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के प्रधान प्रद्युम्न चौहान ने किया। प्रतियोगिता में प्रवीण चौधरी मुख्य अतिथि व विशेष अतिथि के रूप में प्रधानाचार्या सपना सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन समारोह के मुख्य अतिथि सत्यदेव आर्य एवं विशेष अतिथि पवन आर्य रहे। जिला प्रधान प्रधुमन चौहान ने बताया कि प्रत्येक वर्ष इस प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जाता है। बच्चों को योग के प्रति जागरूक करने एवं योग को खेल के विकल्प के रूप में चुनना एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य है।

मुख्य अतिथि सत्यदेव आर्य ने कहा कि योग को जीवन का आधार बताया एवं आगे का की योग जीवन में किसी न किसी रूप में जरूर शामिल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह मनुष्य के आत्मिक मानसिक सामाजिक एवं शारीरिक उन्नति का आधार है। जिला सचिव कुलदीप धीमान ने एसोसिएशन की उपलब्धियों के बारे में बताया। इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष अशोक मित्तल, कोषाध्यक्ष बदन सिंह आर्य, सचिव कुलदीप धीमान, तकनीकी सचिव विनोद आर्य, संगठन सचिव अमर रवीश, प्रधानाचार्या सपना सिंह, जिला प्रभारी पतंजलि हरिओम आर्य, कोमल कौशिक व दिलबाग सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें