फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: स्वास्थ्य के लिए योग को बताया आवश्यक

Fri, 14 Nov 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। डॉ. भीम राव आंबेडकर कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय योग कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना तथा मानसिक संतुलन बनाए रखने की प्रेरणा देना था। समझाया गया कि स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए योग अवश्य करना चाहिए।

योग विशेषज्ञ डॉ. संध्या आर्य ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की तकनीकों का अभ्यास करवाया। उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य सुधरता है, बल्कि मन में भी सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। कार्यशाला के दूसरे सत्र में कॉलेज के जनसंचार विभाग के प्राध्यापक डॉ. अमित पाहवा ने प्रतिभागियों को ध्यान का प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन










उन्होंने कहा कि ध्यान के माध्यम से व्यक्ति अपने अवचेतन मन की शक्तियों को पहचान सकता है और उसका उपयोग अपने व्यक्तित्व विकास में कर सकता है।

समापन सत्र में प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार भाम्बू ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि योग हमारी प्राचीन भारतीय परंपरा की अमूल्य देन है, जिसे हमें अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने योग प्रशिक्षक डॉ. संध्या आर्य और आयोजन समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। कार्यशाला के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित रूप से योग करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें