फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के युग में भी योग महत्वपूर्ण : ऋषिपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
ढांड। बाबू अनंत राम जनता महाविद्यालय कौल में प्राचार्य डा. ऋषिपाल की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। छात्र-छात्राओं और स्टाफ सदस्यों ने मिलकर योग किया। प्राचार्य ने कहा कि आज के युग में योग का महत्व अत्यंत महत्वपूर्ण है। डाॅ. सोनिया रानी और डॉ. अमित टाया ने विद्यार्थियों को यौगिक क्रियाएं करवाईं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि योग करने से हम शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से शांत और भावनात्मक रूप से संतुष्ट रहते हैं। वर्तमान दौर में हमारा देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी योग को बड़ी तीव्र गति से अपनाया जा रहा है। अगर नित्य प्रति हम सुबह सवेरे उठ कर योग की क्रियाएं करें तो अनेकों बीमारियों से मुक्ति पा सकते है। उन्होंने कहा कि हम स्वयं भी योग को अपने जीवन में अपनाएं। मंच संचालन एवं प्रशिक्षक डाॅ. अमित टाया ने विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों से ग्रीवा चालन, स्कंद संचालन, कटी संचालन, घुटना संचालन, ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन आदि योग करवाए।
ईश्वर सिंह महाविद्यालय में ऑनलाइन करवाया योग
ढांड। चौ. ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय ढांड-डडवाना में प्राचार्या डॉ. संगीता शर्मा के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर महाविद्यालय में ऑनलाइन योग कक्षा का आयोजन किया गया। इसका मुख्य विषय था महिला सशक्तिकरण के लिए योग। महाविद्यालय के योग क्लब की इंचार्ज डाॅ. कमलेश ने ऑनलाइन योग कक्षा का आयोजन किया। इसमें योग एक्सपर्ट एवं प्राकृतिक चिकित्सक डाॅ. मोक्षिता ने योग अभ्यास के साथ-साथ विभिन्न योगासनों के लाभ और उपयोग पर भी विस्तृत जानकारी दी। बताया कि इन योगासनों के सही उपयोग से हम अपने आप को मानसिक और शारीरिक रूप से पूर्णतया स्वस्थ रख सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें