फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाज मंडी में खंड स्तर पर मनाया जाएगा योग दिवस : एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। एसडीएम अजय हुड्डा ने कहा कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम अनाज मंडी चीका में आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में हरियाणा राज्य कृषि मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन वेदपाल एडवोकेट और विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर शिरकत करेंगे। योग दिवस पर सैकड़ों की संख्या में विभिन्न स्कूलों के बच्चें, खिलाड़ी, स्थानीय लोगों के साथ-साथ महिलाएं भी भाग लेंगी। इस भव्य आयोजन के लिए प्रशासन अपनी तैयारियों में जुटा है। विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। एसडीएम ने अधिकारियों व कर्मचारियों को भी निर्देश दिए कि इस कार्यक्रम के लिए सभी विभाग समय रहते अपनी तैयारियां पूरी करें। अंतिम रिहर्सल 20 जून को पुरानी अनाज मंडी चीका में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें