फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: तकनीकी त्रुटि के कारण पते की गलत एंट्री, आवास योजना का नहीं मिल रहा लाभ

विज्ञापन
समाधान ​शिविर में लोगों की समस्या सुनते संजय कुमार। प्रवक्ता
विज्ञापन
कैथल। लघु सचिवालय में वीरवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिलने की प्रमख समस्या सामने आई। पूंडरी की इंदिरा कॉलोनी निवासी भीम सिंह ने बताया कि तकनीकी त्रुटि के कारण उनके पते की गलत एंट्री हो गई जिससे उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल सका।
विज्ञापन

मामले की सुनवाई करते हुए एसडीएम संजय कुमार ने शिकायत को नगर पालिका पूंडरी को भेजकर पात्रता की दोबारा जांच करने और नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अलावा अन्य शिकायतों के लिए भी समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों पर की गई कार्रवाई की एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) निर्धारित समय के भीतर पोर्टल पर अपलोड की जाए जिससे शिकायतकर्ता को समय पर न्याय मिल सके। उनके साथ डीएसपी रोहताश व डीडीपीओ रितु लाठर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

समाधान शिविर में लोगों की समस्या सुनते संजय कुमार। प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें