फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग दिवस पर 2100 साधक लेंगे हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल जिला प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों तहत जाट कालेज मैदान तथा नई पुलिस लाइन मैदान में दूसरे दिन योग प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया गया। जाट कालेज मैदान में अधिकारियों, कर्मचारियों व स्कूली बच्चों के अतिरिक्त महिलाओं व छात्राओं व पुलिस मैदान में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने इन शिविरों में योग के आसन और प्राणायाम का अभ्यास किया।
विज्ञापन


योगा अभ्यास कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से किया गया। एसपी कृष्ण मुुरारी ने पुलिस लाइन में तथा एसडीएम आरके सिंह ने जाट कालेज के मैदान में योग की विभिन्न क्रियाएं की। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी रामचरण तथा पतंजलि योग पीठ के प्रभारी हरि ओम ने  जाट कालेज के मैदान में योग शिविर की शुरूआत जाप से की। उन्होंने स्वासन तथा प्राणायाम में कपालभाती, लोम विलोम, भ्रामरी और ध्यान का अभ्यास किया। पुलिस लाइन मैदान में पतंजलि योग पीठ जिला महामंत्री अमर राविश ने पुलिस जवानों को विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास करवाया।

एसपी कृष्ण मुरारी ने पुलिस लाइन में पुलिस के जवानों का आह्वान किया कि वे योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। स्वस्थ जीवन के लिए योग महत्वपूर्ण है। योगासन एवं प्राणायाम करने से एक तरफ जहां हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। वहीं नई स्फूर्ति का भी संचार होता है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में योग का महत्व और भी बढ़ गया है। आज हर व्यक्ति तनाव और चिंता से ग्रस्त नजर आता है।
विज्ञापन


तनाव तथा चिंता को दूर करने का एक मात्र एवं सस्ता उपाय योग है। एसडीएम आरके सिंह ने सभी साधकों को योग के प्रचार-प्रसार का संकल्प दिलवाया और कहा कि योग से कई प्रकार की बीमारियों से मुक्ति मिलती है। 19 जून को महाराजा सूरजमल जाट स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का अंतिम पूर्वाभ्यास किया जाएगा।

 लगभग 2100 साधक हिस्सा लेंगे। अंतिम पूर्वाभ्यास में 21 जून को करवाए जाने वाले योगासनों एवं प्राणायाम को उसी क्रम में करवाया जाएगा। मौके पर जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. सुरेंद्र शर्मा, अशोक मित्तल, राज्य सहप्रभारी प्रवीण पुनिया, अमर राविश, राजेश खुरानिया, बच्चन सिंह आर्य, सत्यनारायण, टेक चंद, रणबीर सिंह, जयभगवान चीका, चरणदास, गुरमीत सिंह, मंडल प्रभारी महावीर आर्य तथा प्रशासन व पतंजलि योग समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें