फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: व्यायामशालाओं की योग कक्षाओं का होगा प्रसारण

Thu, 18 May 2023 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. शकुंतला दहिया ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के संदर्भ में अपने कार्यालय में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बताया कि 23-24 मई को चौशाला, संगतपुरा, हरसोला एवं खुराना की योग व्यायामशालाओं में नियमित चलने वाली योग कक्षाओं का लाइव प्रसारण हरियाणा योग आयोग के फेसबुक पेज पर करेगा।

यह कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 50 दिन पूर्व नियोजित के कार्यक्रम की शृंखलाओं में होगा। जो एक मई से 21 जून तक राज्य की सभी व्यायामशालाओं में नियमित रूप से निर्धारण के अंतर्गत किया जाएगा। इसी शृंखला में कैथल की चार व्यायामशालाओं में 23-24 मई को सुबह व सायं कालीन योग कक्षा का लाइव प्रसारण होगा।
विज्ञापन


योगाभ्यास में आयुष मंत्रालय एवं केंद्र सरकार निर्धारित योग प्रोटोकॉल का अभ्यास आयुष योग सहायक वॉलेंटियर्स करवाएंगे। चारों योग व्यायामशालाओं में आयुष चिकित्सक कार्यक्रम अधिकारी जिला स्तर पर कार्यरत योग विशेषज्ञ की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई हैं। योग व्यायामशाला चौशाला में डॉ. प्रमोद कुमार एवं संदीप कुमार, योग व्यायामशाला संगतपुरा में डॉ विक्रमजीत एवं सतविंदर, योग व्यायामशाला हरसोला में डॉ. शकुंतला दहिया एवं नरेश कुमार, योग व्यायामशाला खुराना में डॉ. रमेश कुमार एवं संदीप सिंह नियुक्त कर दिए है।
विज्ञापन


योग विशेषज्ञ होशियार सिंह और आयुष योग सहायक(वॉलंटियर) वीरेंद्र प्रोटोकोल अनुसार कार्यक्रम पूर्ण करवाएंगे। उन्होंने बताया कि योग व्यायामशालाओं में आयुष योग सहायकों वॉलंटियर्स के माध्यम से प्रतिदिन सुबह एवं सांय योग कक्षाएं चलाई जाती है, जिनमें मोटापा, बीपी, मधुमेह, सरवाईकल, जोड़ो का दर्द, माइग्रेन एवं पेट से संबंधित बीमारियों के लिए रोगानुसार योग का अभ्यास करवाया जाता है तथा निशुल्क चिकित्सीय परीक्षण नजदीकी आयुष संस्थानों में करवाया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें