कैथल। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन का डिपो सम्मेलन प्रधान जसबीर सिंह के नेतृत्व में हुआ। सम्मेलन में हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के त्रिवार्षिक सांगठनिक चुनाव में कैथल डिपो में अमित कुमार कुंडू को प्रधान, जगतार सिंह को वरिष्ठ उपप्रधान सुरेश कुमार मराठा उपप्रधान शीशपाल रमाना को कैशियर कृष्ण कुमार को सचिव, अमित कुमार विज को सह सचिव शमशेर सिंह को ऑडिटर महिपाल राणा को प्रचार सचिव चुना गया।
सम्मेलन में विशेष रूप से यूनियन के प्रदेश महासचिव सरबत सिंह पूनिया, राज्य सचिव सुमेर सिवाच, राज्य उपप्रधान प्रदीप कुमार शर्मा सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान शिव चरण व महासंघ से
डिपो प्रधान महावीर सिंह सिंधु, महासंघ के जिला सचिव बलवान कुंडू विशेष रूप से उपस्थित हुए।
बाद में नए चुने हुए पदाधिकारियों को प्रदेश महासचिव सरबत सिंह पूनिया ने शपथ दिलवाई। इस मौके पर नव निर्वाचित प्रधान अमित कुमार कुंडू ने सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर हो रही राज्य स्तरीय रैली में रोडवेज कर्मचारियों से बढ़चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के प्रदेश महासचिव सरबत सिंह पूनिया ने कहा कि परिचालकों व लिपिकों का वेतनमान 35400 लागू करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, विभाग में कौशल रोजगार निगम की बजाए पक्की भर्ती करने, 5000 रुपये जोखिम भत्ता देने सहित अनेक मांगों को लेकर प्रदेश के हजारों रोडवेज कर्मचारी सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर 28 मई को जींद रैली में बढ़चढ़ कर भाग लेंगे।
इस अवसर पर डिपो के पूर्व सचिव राजपाल शर्मा, संदीप सिंह कुंडू, धर्मवीर सिंह, सुरेश कुमार, महावीर सिंह, प्रदीप कुमार, शमशेर सिंह व अमित कुमार आदि मौजूद रहे।