फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: योग व खो-खो के ट्रायल 6 व 9 को

Wed, 04 Mar 2026 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अखिल भारतीय सिविल सेवा योग (पुरुष व महिला) प्रतियोगिता 2025-26 के लिए हरियाणा टीम का चयन 6 मार्च को सुबह 10 बजे महावीर स्टेडियम, हिसार में होगा। यह प्रतियोगिता 17 से 21 मार्च तक सेक्टर-23, चंडीगढ़ में आयोजित की जाएगी।

जिला खेल अधिकारी राज रानी ने बताया कि सिविल सेवा खो-खो (पुरुष व महिला) प्रतियोगिता के लिए ट्रायल 9 मार्च को सुबह 10 बजे इसी स्थल पर होंगे। खो-खो प्रतियोगिता 19 से 22 मार्च तक पुणे (महाराष्ट्र) में आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विभाग अपने नियमित कर्मचारियों को ट्रायल में भाग लेने के लिए खेल अवकाश व प्रमाण-पत्र जारी करें। यात्रा व्यय संबंधित विभाग या खिलाड़ी स्वयं वहन करेंगे। जिला खेल अधिकारी राज रानी ने बताया कि निर्धारित पात्रता शर्तों के अनुसार ही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें