फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शारीरिक शिक्षा की परीक्षा में 136 रहे अनुपस्थित

Wed, 04 Mar 2026 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं के क्रम में सोमवार को शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई। उधर, एसडीएम गुरविंद्र सिंह, एमडी शुगर मिल कृष्ण कुमार और अन्य अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जांचा।

जिले में इस विषय की परीक्षा के लिए कुल 4,345 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 4,209 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित रहे, जबकि 136 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा दोपहर 12:30 बजे से अपराह्न 3:30 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पूर्व विद्यार्थियों की गहन जांच की गई और निर्धारित नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया गया।
विज्ञापन


नकल रोकने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से व्यापक और पुख्ता प्रबंध किए गए थे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर उड़नदस्तों की निगरानी रही। इसके अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से परीक्षा कक्षों की सतत निगरानी की गई। परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी, जिससे संपूर्ण व्यवस्था अनुशासित और नियंत्रित बनी रही। परीक्षा देकर बाहर निकले विद्यार्थियों ने प्रश्नपत्र को पाठ्यक्रम के अनुरूप बताया। उनका कहना था कि अधिकांश प्रश्न सीधे, स्पष्ट और समझने में आसान थे। कई विद्यार्थियों ने विश्वास जताया कि उन्होंने पूरा प्रश्नपत्र हल किया है और उन्हें लगभग 80 प्रतिशत अंक प्राप्त होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावक भी अपने बच्चों का इंतजार करते नजर आए। अभिभावकों का कहना था कि शांतिपूर्ण और पारदर्शी वातावरण में परीक्षा संपन्न होने से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे बिना किसी दबाव के बेहतर प्रदर्शन कर पाते हैं।

उधर, अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र पर तैनात अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षाएं पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराई जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें