कैथल। ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल में 12वीं के वाणिज्य संकाय में यवनी ने 98.6 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। आलिक गोयल ने 98.2 प्रतिशत प्राप्त करके द्वितीय स्थान प्राप्त किया व हिमांशु ने 98% अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अनन्या ने ह्युमिनीटी में 97 प्रतिशत अंक लेकर डिस्ट्रिक्ट में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विज्ञान संकाय में अभय शर्मा ने 96.8 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। दीक्षांत ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान तथा परीक्षित ने 96.2 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। फाइन आर्ट्स में सात छात्रों ने 100 में से 100 अंक प्राप्त किए।
10वीं में प्रथम स्थान पर रही अनामिका 99 प्रतिशत अंक अर्जित किए। अनिरुद्ध एवं अंजलि ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा वैभव नैन ने 98.4 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान पर रहे।
विषय वार अधिकतम अंकों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता विषय एआई विषय में 110 छात्रों ने 100 में से 100 अंक प्राप्त किए और गणित विषय में आठ छात्रों ने से 100 अंक प्राप्त किए। विज्ञान में तीन छात्रों ने 100 अंक प्राप्त किए सामाजिक विज्ञान विषय में दो छात्रों ने 100 अंक प्राप्त किए हिंदी विषय में तीन छात्रों ने 99 अंक और अंग्रेजी विषय में भी एक छात्रा ने 99 अंक प्राप्त किए। प्रधानाचार्या अंजू तलवाड़, क्षेत्रीय अधिकारी सुमन निझावन ने सभी विद्याथियों को शुभकामनाएं दी। संवाद