फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मेहनत से जीत लिया आसमान

Wed, 14 May 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। विद्याथियों के लिए मंगलवार का दिन मंगलमय रहा। हरियाणा बोर्ड की 12वीं के साथ सीबीएसई की 12वीं और 10वीं की परीक्षाओं के परिणाम एक साथ जारी हुए। इनमें विद्यार्थियों ने सफलता हासिल कर अपने सपने पूरे करने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ाया। जिन्होंने बेहतरीन अंक हासिल किए उन सभी को स्कूल प्रबंधन ने सम्मानित किया। संवादआरकेएसडी स्कूल में कामर्स में केशव और विज्ञान संकाय में सिद्धार्थ अव्वल
विज्ञापन


कैथल। आरकेएसडी पब्लिक स्कूल में सीबीएसई 12वीं में कॉमर्स में केशव ने 96.8 प्रतिशत, विज्ञान संकाय में सिद्धार्थ ने 94.6 प्रतिशत, आर्ट्स में जन्नत ने 88.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। 10वीं में अंशिका ने 94.8 प्रतिशत अंक से प्रथम स्थान प्राप्त किया। परीक्षित ने द्वितीय और दर्श ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्या निवेदिता भट्ट ने बताया कि सभी छात्रों ने परीक्षा में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। संवाद

आरोही मॉडल स्कूल सौंगरी में सभी उत्तीर्ण

राजौंद। आरोही मॉडल स्कूल सौंगरी के कक्षा 12वीं के तीनों संकायों में सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए है। 34 विद्यार्थियों में 90 प्रतिशत से अधिक प्राप्त करने वाले तीन विद्यार्थी हैं। दीक्षा ने कला संकाय मे 472 अंक लेकर अपने विद्यालय एवं माता-पिता का नाम रोशन किया है। दूसरे स्थान पर विज्ञान संकाय की गरिमा और तमन्ना ने तीसरे स्थान प्राप्त किया है। संवाद
विज्ञापन


आरजू के 95 और विशाल के 96.2 फीसद अंक

ढांड। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से घोषित 12वीं में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कौल के कामर्स संकाय में आरजू ने 95 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है। साइंस में मानवी ने 93.80 प्रतिशत तथा आर्ट संकाय में श्वेता ने 86.80 प्रतिशत अंक हासिल किए है। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पबनावा में आर्ट संकाय में विशाल ने 96.2 प्रतिशत,कामर्स में खुशी ने 94.8 प्रतिशत तथा साइंस में प्रतिभा शर्मा ने 93 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है। प्रतिभा शर्मा ने अंग्रेजी विषय में 100 में से 100 अंक हासिल किए है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें