फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: यतिन गिल ने नेटबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर बनाई पहचान

विज्ञापन
यतिन
विज्ञापन
कैथल। मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण के बल पर कुरार गांव के युवा खिलाड़ी यतिन गिल ने राष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान बनाई है। मात्र 15 वर्ष की आयु में यतिन ने नेटबॉल के खेल में कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

यतिन गिल वर्तमान में आदर्श नगर कैथल के निवासी हैं। उनके पिता राजेश गिल इंदिरा गांधी पब्लिक स्कूल कैथल में डीपीई (शारीरिक शिक्षा अध्यापक) के पद पर कार्यरत हैं। परिवार से मिले खेलों के माहौल और प्रोत्साहन ने यतिन को बचपन से ही खेलों की ओर आकर्षित किया। उनकी एक बहन भी है, जो उन्हें लगातार प्रेरित करती है। यतिन वर्तमान में 11वीं कक्षा के छात्र हैं और अपनी पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि वह पिछले चार वर्षों से लगातार प्रशिक्षण ले रहे हैं। उनकी खेल प्रशिक्षण की शुरुआत इंदिरा गांधी पब्लिक स्कूल से हुई, जहां उन्हें बेहतर सुविधाएं और मार्गदर्शन मिला। यही कारण है कि आज वह राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।
विज्ञापन


यतिन ने जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर बड़ी सफलता हासिल की। इसके अलावा उन्होंने मिक्स्ड जूनियर नेशनल स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं सब-जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में दो पदक जीतकर प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। यतिन भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने का सपना देख रहे हैं।

यतिन ने बताया कि वह प्रतिदिन छह से सात घंटे तक कठिन अभ्यास करते हैं। पढ़ाई और खेल के बीच संतुलन बनाकर चलना आसान नहीं होता लेकिन समय प्रबंधन और परिवार के सहयोग से वह दोनों क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।

यतिन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें