36 राजौंद में स्कूल कार्यक्रम में भाग लेते विद्यार्थी व स्टाफ। संस्थान
राजौंद। किठाना के अमर पब्लिक स्कूल की छात्रा यशमीन ने जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में हर्डल दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। स्कूल की प्रबंधक सरोज व प्रधानाचार्या प्रियंका ने बताया की कक्षा छट्टी की छात्रा है। उन्होंने बताया कि यशमीन को सम्मानित करते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, मेहनत व आत्मविश्वास लाते है। खेलों में सक्रिय भागीदारी से न केवल स्वास्थ्य बेहतर रहता है बल्कि व्यक्तित्व में भी निखार आता है। उन्होंने यशमीन के उदाहरण से सबको प्रेरित करते हुए कहा कि हमेशा खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए और जीत हार को अनुभव के रूप में लेना चाहिए। संवाद