फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: यश और झांसी बेस्ट एथलीट के पुरस्कार से सम्मानित

विज्ञापन
27 ढांड 01 पुरस्कार वितरित करते हुए प्रबंधन समिति के प्रधान चौधरी तेजवीर सिंह।
विज्ञापन
ढांड। बाबू अनंत राम जनता कॉलेज कौल में आयोजित 52 वीं दो दिवसीय वार्षिक एथलेटिक मीट प्रबंधन समिति के प्रधान चौ. तेजवीर सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई। यश कुमार व झांसी को बेस्ट एथलीट के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समापन समारोह पर मुख्यातिथि के तौर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के दिन अकेडमिक अफेयर्स प्रो. राकेश कुमार ने शिरकत की।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉक्टर ऋषिपाल ने बताया कि लड़कों की 100 मीटर दौड़ में यश कुमार प्रथम, रजत द्वितीय तथा कुणाल ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में झांसी ने प्रथम आशा ने द्वितीय तथा काजल ने तृतीय स्थान हासिल किया। उन्होंने बताया कि लड़कों में बेस्ट एथलीट का पुरस्कार यश कुमार को तथा लड़कियों में बेस्ट एथलीट के तौर पर झांसी को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए तेजवीर सिंह ने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता नहीं बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, आत्मअनुशासन और जीवन मूल्यों को आत्मसात करने का प्रभावी माध्यम हैं।
उन्होंने खिलाड़ियों को शिक्षा एवं खेलों में संतुलन बनाते हुए उत्कृष्टता प्राप्त करने का संदेश दिया। प्रो. राकेश कुमार ने खिलाड़ियों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि खेल युवाओं में नेतृत्व क्षमता,आत्मविश्वास तथा सकारात्मक सोच विकसित करते हैं और उन्हें जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल ने महाविद्यालय की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की उल्लेखनीय उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि कॉलेज निरंतर शैक्षणिक एवं खेल दोनों क्षेत्रों में नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। उन्होंने विशेष रूप से महाविद्यालय की प्रतिभावान छात्रा तनुजा चौहान को विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर संस्थान का गौरव बढ़ाने वाली खिलाड़ी से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें