फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: 6 दिन में 3 बार बदले एक्सईएन के ऑर्डर, तबादला या रखना है, विभाग नहीं कर पा रहा तय

विज्ञापन
जींद रोड़ ​स्थित बना जनस्वास्थ्य विभाग का कार्यालय।
विज्ञापन
कैथल। जन स्वास्थ्य विभाग में कैथल डिविजन नंबर एक में एक ही एक्सईएन के 6 दिन में 3 बार ऑर्डर बदले गए। 10 जून को कैथल डिविजन नंबर एक के एक्सईएन अभिषेक शेर की जगह सोनीपत के जगदीप दलाल को कैथल का अतिरिक्त प्रभार दे दिया गया। 12 जून को ऑर्डर वापस लेते हुए पूर्व की यथास्थिति के आदेश दिए गए लेकिन 15 जून को फिर से जगदीप दलाल को ही कैथल का अतिरिक्त प्रभार देते हुए अभिषेक शेर से कैथल का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया। अब वे करनाल का अपना प्रभार संभालेंगे। कैथल में जो नए एक्सईएन आए हैं वे और भी दूर के हैं। पहले जो एक्सईएन थे वे करनाल से आते थे और अब सोनीपत से आएंगे।
विज्ञापन

विभाग में चर्चा का विषय बने ऑर्डर
6 दिन में एक ही एक्सईएन के 3 बार ऑर्डर पूरे विभाग में चर्चा का विषय बन गए हैं। जन स्वास्थ्य विभाग में एक चर्चा ये भी है कि यहां कभी भी कुछ भी हो सकता है। ये भी चर्चाएं हैं कि ठेकेदार रातों रात किसी भी अधिकारी के तबादले के ऑर्डर ला सकते हैं और किसी के ऑर्डर कैंसल भी करवा सकते हैं। 6 दिन में 3 बार ऑर्डर को इन्हीं से जोड़कर देखा जा रहा है।
दोनों डिविजन में नहीं हैं स्थायी एक्सईएन
कैथल में जन स्वास्थ्य विभाग की दो डिविजन हैं और दोनों डिविजन के एक्सईएन लिंक अधिकारी हैं यानी दोनों के पास कैथल का अतिरिक्त प्रभार है। कैथल डिविजन नंबर एक में तो पिछले एक साल से भी ज्यादा समय से स्थायी एक्सईएन नहीं है। डिविजन नंबर-2 में भी पिछले करीब 4 महीने से पद अतिरिक्त प्रभार के सहारे ही चल रहा है।
विज्ञापन

शिकायतों में टॉप पर है विभाग
जन स्वास्थ्य विभाग में अकेले कैथल शहर में रोजाना ऑनलाइन और ऑफलाइन सीवरेज और पानी की 50 से ज्यादा शिकायतें आती हैं। इसके अलावा गुहला, पूंडरी, कलायत, सीवन और राजौंद में सीवरेज की शिकायतें आती हैं। विभाग के पास घरों में गंदे पानी और पानी की आपूर्ति नहीं होने की 20 से 30 शिकायतें रोजाना आती हैं। गर्मियों में ये समस्या और शिकायतें दोनों काफी बढ़ जाती हैं।
विभाग की सीवरेज और पानी की हजारों किलोमीटर लंबी लाइन
जन स्वास्थ्य विभाग ने पूरे जिले को दो डिविजन में बांट रखा है। डिविजन नंबर-1 में कैथल और पूंडरी विधानसभा क्षेत्र आते हैं और डिविजन नंबर-2 में कलायत और गुहला आते हैं। पूरे जिले में विभाग की सीवरेज और पानी हजारों किलोमीटर लंबी लाइन है। दोनों एक्सईएन के पास इन सीवरेज और पीने के पानी की पाइपलाइन को दुरुस्त रखने के अलावा शहर में नई वैध होने वाली कॉलोनियों में भी सीवरेज और पीने के पाइपलाइन के काम भी होते हैं। इसके अलावा विभागीय कार्य भी हैं।
एक्सईएन के तबादले मुख्यालय में बैठे उच्चाधिकारियों और सरकार के स्तर पर होते हैं। उन्हें आदेशों की कॉपी मिल चुकी है। निश्चित तौर पर इन दिनों में शिकायतें बढ़ जाती हैं लेकिन उनका काम है कि जो भी संसाधन और कर्मचारी मौजूद हैं, उसका बेहतर इस्तेमाल करते हुए आमजन तक सुविधाएं पहुंचाना है।
विज्ञापन

- कृष्ण कुमार गिल, अधीक्षक अभियंता, जन स्वास्थ्य विभाग, कैथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें