फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पास हुई नॉन मेडिकल में, मार्कशीट दी आर्ट्स की

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। 11वीं कक्षा की छात्रा से जालसाजी और मारने की धमकी देने के मामले में वांछित एक प्राइवेट स्कूल के प्रधानाचार्य को चौकी क्योड़क पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


आरोपी को न्यायालय के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल खटकड़ ने बताया कि गांव नौच की छात्रा रितू ने वर्ष 2012 में एक प्राईवेट स्कूल में 11वीं कक्षा में नॉन मेडिकल में दाखिला लिया था। छात्रा ने परीक्षा भी नान मेडिकल की दी। लेकिन रिजल्ट आने के बाद डीएमसी मांगने पर छात्रा को 15 अप्रैल  2013 को जो अंक तालिका दी गई वह कला संकाय की थी।

इस कारण उसे दूसरे विद्यालय में नॉन मेडिकल से दाखिला नहीं मिला। डीएमसी प्राप्त करने के लिए विद्यालय के कई चक्कर लगाने के बावजूद उसे कोई रास्ता नहीं मिला और जब उसने प्रिंसिपल से प्रमाण पत्र मांगा तो उसे जान से मारने की धमकी दी जाने लगी। प्रवक्ता ने बताया मामले की जांच चौकी क्यौड़क प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक तेजपाल ने करते हुए आरोपी धर्मपाल वासी नौच को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें