फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी चालक को मारकर शव झाड़ियों में फेंका

Sat, 12 Jul 2014 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। शुक्रवार रात को किसी ने एक टैक्सी चालक की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंक दिया। शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि पटियाला रोड पर मार्बल मार्केट के पास झाड़ियों में एक शव पड़ा है।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में ले लिया। मारे गए व्यक्ति की पहचान पटियाला के जसप्रीत के रूप में हुई है और वह टैक्सी चलाता था। शव से कुछ दूरी पर उसकी इनोवा गाड़ी भी मिली है।

उधर, हत्या के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन अंदेशा जताया जा रहा है कि जसप्रीत सट्टा लगाने के लिए अक्सर चीका आता था और इसी वजह से किसी ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने फिलहाल एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है।  
विज्ञापन


हत्यारों से हुई हाथापाई, शरीर पर चोट के निशान
मामले के अनुसार शनिवार सुबह किसी ने पुलिस को बताया कि मार्बल मार्केट में चीका से करीब दो किलोमीटर दूर झाड़ियों में शव पड़ा है। डीएसपी टेकनराज के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों ने मौके पर गहनता से छानबीन की। इस दौरान कुछ ही दूरी पर मृतक की इनोवा गाड़ी भी मिली। शव पास से मिले कागजात के आधार पर उसकी पहचान पटियाला निवासी जसप्रीत सिंह के रूप में हुई। फोरेंसिक टीम को मौके से नमूने एकत्र किए हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला कि जसप्रीत की हत्या की शव को यहां फेंका गया है। उसके शरीर पर चोट के गहरे निशान हैं। मौके पर मिले हालात से पता चलता है कि हत्या से पहले हत्यारों एवं जसप्रीत में हाथापाई भी हुई है।

एक व्यक्ति को हिरासत में लिया
डीएसपी गुहला टेकन राज शर्मा ने बताया कि मृतक के भाई गुरविंद्र सिंह की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार जसप्रीत सिंह टैक्सी चलाने का काम करता था और गत रात्रि अपने कुछ साथियों के साथ पटियाला से चीका पहुंचा था। उन्होंने बताया कि मृतक की इनोवा गाड़ी उसके शव के पास ही खड़ी थी। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस ने पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस द्वारा शक के आधार पर कई जगह दबिश दी जा रही है।  

सट्टेबाजी हो सकती है हत्या का कारण
प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि हत्या का कारण सट्टेबाजी भी हो सकता है। मृतक के कुछ साथी सट्टा का कारोबार करते थे और वह अक्सर इसी सिलसिले में चीका आता रहता था। हत्या किसने और क्यों की अभी इस पर कोई भी खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। इसीलिए पुलिस को सट्टा व इससे कारोबार से जुड़े लोगों पर शक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें