कैथल। तितरम स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में कुश्ती के ट्रायल का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के कई युवा पहलवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय के प्राचार्य उमेश कुमार भारद्वाज ने कहा कि ट्रायल का उद्देश्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें आगामी प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना था। इस दौरान विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने अपनी ताकत, तकनीक और कौशल का प्रदर्शन किया। चयन प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से करवाई गई, जिसमें अनुभवी कोचों व निर्णायकों की टीम ने खिलाड़ियों का आकलन किया। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों में काफी जोश और प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। चयनित खिलाड़ियों को आगे विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा जिससे वे जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। संवाद