फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मांगों के समर्थन में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Sat, 18 Apr 2026 03:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
मुख्य गेट पर आयोजित रोष गेट मीटिंग में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते एचएसईबी कर्मचारी।
विज्ञापन
राजौंद। अपनी मांगों के समर्थन में शुक्रवार को सब यूनिट के कर्मचारियों ने मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता सब यूनिट प्रधान अश्वनी ढांडा ने की, जबकि मंच संचालन उप प्रधान परवीन शर्मा ने किया। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों पर चर्चा की।
विज्ञापन

कर्मचारियों का कहना है सब डिवीजन राजौंद में कर्मचारियों की भारी कमी है और उप मंडल अधिकारी समय पर कार्यालय में नहीं आते है। यहां के कर्मचारियों को कैथल डिवीजन में कार्य के लिए लगाया गया है, जबकि उनका वेतन राजौंद कार्यालय से ही दिया जा रहा है। सब यूनिट प्रधान अश्वनी ढांडा ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर कुलदीप बनवाला, गुरुदेव मुंडे, रोहताश शर्मा, प्रवीण कोटड़ा, रमन, रोहतास कैशियर, कृष्ण जाखौली, मोहित, नरेश, मनोज, जगबीर, अनिल, साहब सिंह उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें