फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशीनों और उपकरणों को पूजा

विज्ञापन
02-गुहला चीका। विश्वकर्मा जयंती पर अतिथियों को समृति चिन्ह भेंट करते हुए समाज के लोग। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
गुहला-चीका। नगर में विश्वकर्मा जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया। विभिन्न फैक्टरियों, लोहे आदि की दुकानों, वर्कशॉप आदि के अलावा घरों में भी मशीनों की पूजा-अर्चना की गई। कई विश्वकर्मा परिवारों के घरों में हवन-पूजन का आयोजन हुआ। लोगों ने अपने घरों में मशीनों और लोहे के उपकरणों की सफाई की। भगवान विश्वकर्मा की पूजा शहर में दीपावली के अगले दिन ही मनाई जाती है। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा मंदिर में दीप प्रज्वलित करके किया।
विज्ञापन

मंदिर के प्रधान ऋषि धीमान ने समाज की गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सूर्य ग्रहण की वजह से मंदिर में बुधवार सुबह 10 बजे हवन किया जाएगा। कार्यक्रम में अतिथियों का माला पहनाकर व स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड नंबर 16 के पार्षद एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष तरसेम गोयल ने कहा कि समाज की उन्नति एवं विकास के लिए उस समाज की शैक्षणिक योग्यता को महत्व देना होगा।
यदि समाज शिक्षित होगा तो राष्ट्र शिक्षित होगा और राष्ट्र शिक्षित होगा। इस मौके पर विश्वकर्मा मंदिर के पुजारी विद्यासागर, रामसिंह पिहोवा, लैंड मॉर्गेज बैंक के चेयरमैन नायब सिंह सीड़ा, दलीप सिंह मठाडू, मास्टर गुलाब सिंह, सचिव कृष्ण धीमान, बलकार सिंह जांगड़ा, राम चंद्र जांगड़ा खरौदी, लीलाराम जांगड़ा, अमरजीत धीमान, देवराज जांगड़ा व सोहनलाल जांगड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें