फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कार्यशाला में धोखाधड़ी से बचाव के बताए गुर

Thu, 02 Apr 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ढांड। बाबू अनंत राम जनता कॉलेज, कौल के वाणिज्य विभाग ने अंतरराष्ट्रीय प्रवासन के प्रति जागरूकता विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें विशेषज्ञों ने युवाओं को सुरक्षित प्रवासन, जोखिमों और धोखाधड़ी से बचाव के महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

कार्यशाला में विशेषज्ञों की टीम में विजय चिखले (परामर्शक, यूनाइटेड नेशन्स माइग्रेशन), रवि नारंग (सेंटर हेड, मिका) और पूजा शर्मा (सूचना अधिकारी, मिका) ने छात्रों और कामगारों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित प्रवासन के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास क्षेत्र के विशेषज्ञ विजय चिखले ने अनियमित प्रवासन के खतरों पर प्रकाश डालते हुए अंतरराष्ट्रीय संगठन फॉर माइग्रेशन (आईओएम) की भूमिका के बारे में बताया, जो सुरक्षित और व्यवस्थित प्रवासन सुनिश्चित करने का कार्य करता है। उन्होंने धोखाधड़ी से बचाव के उपाय भी सुझाए, जैसे एजेंट का सरकार के साथ पंजीकरण जांचना, पासपोर्ट किसी को न सौंपना, अनधिकृत एजेंटों को नकद भुगतान से बचना तथा दस्तावेजों की प्रतियां परिवार के पास सुरक्षित रखना।

सूचना अधिकारी पूजा वर्मा ने भी अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. नैन्सी गुलाटी ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें