फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से चुनाव की तैयारी में जुट जाएं कार्यकर्ता : डॉ. अजय सिंह चौटाला

Mon, 12 Jun 2023 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
सीवन/ कैथल। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि जेजेपी ने मिशन 2024 पर काम शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि इसको लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के निरंतर कार्यक्रम जारी है। अजय चौटाला ने कहा कि साल 2024 चुनावी वर्ष है, इसलिए लोकसभा और विधानसभा के चुनावों को ज्यादा समय नहीं बचा है। पार्टी कार्यकर्ता आज से ही आगामी चुनाव की तैयारी शुरू कर दें और संगठन को और ज्यादा मजबूत एवं प्रभावी बनाएं।
विज्ञापन

डॉ. चौटाला रविवार को कैथल जिले के गांव कंगथली में आयोजित जनसभा और इसके उपरांत कैथल में जेजेपी जिला स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती से संबंधित दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जेजेपी जननायक चौधरी देवीलाल की नीतियों पर चलने वाली पार्टी है। चौधरी देवीलाल ने जो भी बातें जनता के बीच कही, उन्हें सत्ता में आने के बाद कानूनी रूप दिया और आज जनता को उसका लाभ पहुंच रहा है। अजय चौटाला ने कहा कि ऐसे ही जेजेपी अपने वादों को निरंतर पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार में कम हिस्सेदारी के बावजूद जेजेपी ने अपने 70 प्रतिशत वादों को अमलीजामा पहनाया है।
जेजेपी की अकेली सरकार बनती तो पहली कलम से 5100 रुपये होती बुढ़ापा पेंशन
जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि गठबंधन सरकार ने पिछले साढ़े तीन साल में 750 रुपए बुढ़ापा पेंशन में बढ़ोतरी करके बुजुर्गों का मान-सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर जेजेपी की अकेली सरकार बनती तो पहली कलम से 5100 रुपये बुढ़ापा पेंशन होती। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला ने पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं और नए साथियों को पार्टी के साथ जोड़कर संगठन को और मजबूती प्रदान करें। उन्होंने कहा कि पार्टी के साढ़े 17 वोट प्रतिशत को आगामी चुनावों में 51 प्रतिशत में तब्दील करें। जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत से आज शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में जेजेपी और मजबूत हुई है। जिला प्रधान रणदीप कौल, पूर्व विधायक सतविंदर राणा, रणधीर सिंह चेयरमैन, जिला परिषद अध्यक्ष दीप मलिक, एडवोकेट हरदीप पाड़ला, अनिल चौधरी, पीयूष चौधरी, अवतार चीका, पाला राम सैनी, बिल्लू चन्दाना, धूप सिंह माजरा, बलवान कोटड़ा, धर्मजीत सिंह, चंद्रभान द्यौरा, शुभम् गुप्ता, प्रीतम कोलेखा, बलराज नौच, राजू पाई, सतबीर गोपेरा, जोगेंद्र कसान, राजू जुलानीखेड़ा सहित अनेकों गणमान्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन


सीवन में हुई बैठक में ये रहे मौजूद
बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रो. रणधीर सिंह, अवतार सीढ़ा भी कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद रहे। मंच का संचालन जयवीर ढांडा द्वारा किया गया। मुख्यातिथि डॉ. अजय सिंह चौटाला द्वारा खिलाडियों को खेल किट वितरित की गई। इस अवसर पर अनिल ढुल, जय भगवान, ईश्वर शर्मा, सुरेंद्र कुमार भूना, उमेश शर्मा, राजेश सैनी, शेर सिंह चक्कू, जोधा राम सहित सैकडों कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें