फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पुरानी अनाज मंडी में मजदूरों ने किया प्रदर्शन

Wed, 01 Nov 2023 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पुरानी अनाज मंडी में मूलभूत सुविधाएं न मिलने पर प्रवासी मजदूरों ने प्रदर्शन किया। मजदूरों ने अपना काम बंद कर मार्केट कमेटी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मजदूरों ने मार्केट कमेटी पर समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया है।
मजदूरों ने कहा कि करीब 15 दिनों से पीने के पानी को लेकर सुविधा नहीं है। बोर खराब पड़ा है, इसे ठीक नहीं करवाया जा रहा है। वहीं शौचालय भी नहीं है। इस कारण खुले में शौच जाना पड़ रहा है। मार्केट कमेटी के अधिकारियों से इस बारे में मिल चुके हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रवासी मजदूर मंगरू, रमेश कुमार, ज्ञानी राम, प्रवेश, संतोष कुमार ने बताया कि वे दूसरे राज्यों से मजदूरी करने के लिए आए हैं, लेकिन यहां सुविधा मंडियों में नहीं मिल रही है। इस कारण मजदूरों को काफी दिक्कत आ रही है। पीने का पानी तक नहीं है। दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है। इस बारे में कई बार मार्केट कमेटी के अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

अनाज मंडी में मजदूर ही नहीं बल्कि किसान भी परेशान है। किसानों को मंडी में धान के भाव नहीं मिल रहे हैं। बारीक धान जहां दूसरे मंडियों में चार हजार रुपये से ज्यादा बिक रहा है, वहीं इस मंडी में 100 से 150 रुपये कम भाव मिल रह हैं। धान के कम भाव मिलने के कारण किसानों में भी रोष है। इस संबंध में मार्केट कमेटी सचिव बसाऊ राम ने कहा कि मजदूरों की समस्या की जानकारी मिली है। जल्द समस्या को दूर करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें