फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: निजी बस के चालक, परिचालक से मारपीट

Wed, 01 Nov 2023 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कस्बा ढांड में रोडवेज बस चालक व परिचालक ने एक निजी बस के चालक व परिचालक से मारपीट की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव सलेमपुर महदूद निवासी सुमित ने ढांड थाना में शिकायत दी कि वह और पाई निवासी विक्रम निजी बस पर चालक व परिचालक हैं। यह बस कुरुक्षेत्र से पूंडरी मार्ग पर चलती है। वे 16 अक्तूबर को करीब पौने एक बजे पूंडरी से कुरुक्षेत्र के लिए बस लेकर निकले थे।
विज्ञापन

ढांड बस स्टैंड पर रोडवेज के चालक वीरभान व परिचालक सुनील ने उनकी बस के आगे अपनी खड़ी कर उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने उन्हें डंडे से पीटना शुरू कर दिया। उनके बैग में तीन दिन में बिकी टिकटों की राशि थी, वह भी गुम हो गई। जांच अधिकारी बलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें