मुख्यमंत्री की घोषणाओं की समीक्षा बैठक लेती डीसी। प्रवक्ता
कैथल। लघु सचिवालय के सभागार में बुधवार को मुख्यमंत्री की ओर से की गई घोषणाओं की समीक्षा बैठक की गई। उपायुक्त अपराजिता ने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से अब तक जिले में कुल 405 घोषणाएं की गई हैं जिनमें से 18 घोषणाओं पर अभी तक कार्य शुरू नहीं हुआ है। इनमें 276 घोषणाएं पूरी हो चुकी हैं, जबकि 84 पर कार्य प्रगति पर है। वहीं 27 घोषणाएं अव्यवहारिक घोषित हैं।
उपायुक्त ने कुछ परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। सोंगल गांव में प्रस्तावित जूडो हॉल के निर्माण कार्य शुरू करवाने में देरी पर जिला खेल अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। उपायुक्त ने कहा कि सभी अधिकारी मुख्यमंत्री की ओर से की गई घोषणाओं को गंभीरता से लें। इनके क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो घोषणाएं अभी लंबित हैं, उन पर जल्द कार्य शुरू करवाया जाए और जिन पर कार्य प्रगति पर है, उन्हें पूरा करने में तेजी लाएं, ताकि इन परियोजनाओं के पूरा होने से आमजन को लाभ मिल सके। साथ ही प्रत्येक परियोजना की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।
मुख्यमंत्री की घोषणाओं की समीक्षा बैठक लेती डीसी। प्रवक्ता