फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थी जीवन में अनुशासित रहकर करें मेहनत : सीटीएम

Wed, 12 Nov 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। डीसी एवं जिला रेडक्रास सोसायटी कैथल की अध्यक्ष प्रीति कुशल के मार्गदर्शन में पांच दिवसीय जिला स्तरीय जूनियर विद्यार्थी प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ सोमवार को किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सीटीएम गुरविंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में अनुशासित रहते हुए कड़ी मेहनत करनी चाहिए।

यह शिविर भारतीय रेडक्रास सोसायटी राज्य शाखा हरियाणा, चंडीगढ़ एवं जिला रेडक्रास सोसायटी कैथल के संयुक्त तत्वावधान में जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 14 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। अपने संबोधन में सीटीएम गुरविंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय रेडक्रास सोसायटी स्वास्थ्य, सेवा और मानवता के सिद्धांतों पर कार्य करती है। उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन में अनुशासन बनाए रखने, कड़ी मेहनत करने और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का आह्वान किया। साथ ही वायु प्रदूषण से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि जाट हाई स्कूल सोसायटी के महासचिव रश्मी ढूल ने कहा कि रेडक्रास सोसायटी जरूरतमंद और असहाय लोगों की सहायता के लिए निरंतर कार्यरत है। सचिव रामजी लाल ने शिविर में आयोजित होने वाली गतिविधियों की जानकारी दी और बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतियोगिताओं व शिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें