कैथल। गोहरा में हुए विकास कार्याें की आरटीआई के तहत सूचना न देने का आरोप लगाया है। इस मामले में गोहरा निवासी जोगिंद्र सिंह ने इस मामले में सीएम विंडों में शिकायत दी है। आरोप लगाया कि ग्राम सचिव व सीवन खंड के बीडीपीओ ने सरपंच को बचाने के लिए योजनबद्ध तरीके से पूरी जानकारी नहीं है। शिकायतकर्ता जोगेंद्र ने बताया कि उन्होंने 2022 की नवंबर से लेकर अगस्त 2023 के तहत गांव में हुए विकास कार्याें की जन सूचना अधिनियम 2005 के तहत सूचना मांगी थी। इसके बाद सूचना न मिलने पर डीडीपीओ को में अपील की इसके पश्चात सूचना न मिलने पर में राज्य सूचना आयोग हरियाणा को अपील की, लेकिन एक वर्ष से अधिक का समय बीत जाने के पश्चात आज तक प्रार्थी को कोई सूचना नहीं दी गई। ऐसे में आम नागरिक के अधिकारों का हनन किया गया है। उपरोक्त सूचना न देने का षड्यंत्र सरपंच, बीडीपीओ सीवन व ग्राम सचिव ने बनाया है। इसलिए तीनों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। संवाद