फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जान से प्यारा है वचन, आज से प्यारा है वचन...

Tue, 08 Oct 2024 04:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। बाबा नारायण दास रंगमंच क्लब सीवन की ओर से नगर के रामलीला मैदान में रामलीला का मंचन किया जा रहा है। रविवार रात्रि हुई रामलीला में कोप भवन के दृश्य का मंचन किया गया।

रविवार की रामलीला का शुभारंभ विक्रम और प्रवीण मदान ने रिबन काटकर किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से आपसी भाईचारा बढ़ता है। यह बहुत पुराने समय से चली आ रही प्रथा, जो आज के युवा चला रहे हैं बहुत ही सराहनीय है। यह युवा पुरानी संस्कृति को संजोए हैं।
विज्ञापन


मंचन में दिखाया कि राजा दशरथ ने गुरु वशिष्ठ को बुलाकर राम को अयोध्या राज्य का उतराधिकारी बनाने के बारे में चर्चा की और कहा कि राम को अयोध्या का राज सौंप दिया जाना चाहिए। दशरथ जी ने मुनादी करवा राम के राज तिलक की तैयारी शुरू कर दी। भगवान राम को अयोध्या का राजा बनाए जाने पर पूरी नगरी में खुशी का माहौल था।

यह बात मंथरा के कान में पड़ती है तो उसे बड़ा दुख होता है और वह क्रोधित होकर कैकेई के पास पहुंचती है। मंथरा कैकेई के पास जाकर उसके कान भरती है लेकिन पहले तो वह नहीं मानती फिर बाद में योगमाया कैकेई की बुद्धि फेर देती और वह कोपभवन में जाकर बैठ जाती है। राजा दशरथ को जब कैकेई के कोप भवन में जाने का समाचार मिलता है तो वे उसके पास मिलने जाते हैं और कैकेई को बहुत समझाते है पर वह नहीं मानती।
विज्ञापन


कैकई ने दशरथ से दो वरदान मांग लिए। भरत के लिए राजतिलक और राम को 14 वर्षों का बनवास। श्री राम ने वनवास जाते हुए गाए गीतों के माध्यम से दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। उन्होंने गाया कि है जान से प्यारा वचन है, आज से प्यारा वचन और मैं सूली चढूंगा कहो महतारी। रामलीला में श्री राम का किरदार जोगिंद्र शर्मा निभा रहे हैं।

इस अवसर पर रोहित गोल्डन, सोमनाथ शर्मा, दर्शन सैनी, अमित सैनी, सन्नी, चेतन शर्मा, दिनेश शर्मा, विनोद शर्मा व विनोद बहल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें