फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परमात्मा को पूजने तुल्य है बुजुर्गों का सम्मान : नरेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। गीता भवन मंदिर में सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी की मासिक बैठक हुई। इसमें अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस समारोह आयोजित किया। इसमें 75 साल की आयु से अधिक के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया। प्रधान नरेंद्र निझावन ने कहा कि बुजुर्गों का सम्मान करना परमात्मा को पूजने तुल्य है, हमें बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए।

बैठक का शुभारंभ गायत्री मंत्र से किया। इसके बाद संस्था के वरिष्ठ साथी मुरारी मक्कड़ की दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। वरिष्ठ साथी शंकुतला निझावन, कमलेश चावला, रामलाल कालड़ा, वीके चावला, ईश्वर अरोड़ा, धर्मपाल खत्री, मनोहर लाल आहूजा, जगदीश कालड़ा ने भजनों से मंत्रमुग्ध किया। मुख्य संरक्षक महेश दुआ और प्रेम बठला ने रामलीला की यादों को तरोताजा करते हुए भगवान राम, परशुराम, राजा जनक व रावण के संवादों को जीवंत करते हुए समारोह को भक्तिमय व राममय कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंच संचालन करते हुए महासचिव धन सचदेवा ने सदस्यों को शारदीय नवरात्र व विजयदशमी की बधाई दी। इस मौके पर महेश दुआ, वीके चावला, तुलसी दास सचदेवा, मनोहर लाल आहूजा, डॉ. जैली राम बंसल, ओमप्रकाश दुआ, रतनलाल जैन, नरेंद्र झंदई, कश्मीरी लाल सीकरी, हरीश मदान, धर्मपाल खत्री, धर्मपाल खेत्रपाल, डॉ जीएल चावला, सोहनलाल ढींगरा, ईश्वर चंद शर्मा, लक्ष्मी चंद खुराना, केएल ग्रोवर, केवल कृष्ण चौधरी, राजपाल भंडूला, हरिकिशन पुनयानी, जोगी राम गिल, अर्जुन लाल गेरा, शांति देवी गेरा, कैलाश देवी अरोड़ा को सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें