फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: महिला टीम ने जीता कांस्य पदक

Sat, 19 Oct 2024 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पंजाब के अमृतसर में 12 व 13 अक्तूबर को आयोजित हुई राष्ट्रीय राॅकेट बॉल सीनियर प्रतियोगिता में महिला टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीता है। इस पर उनका स्वागत किया गया।

इस प्रतियोगिता में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, बिहार, केरला व अन्य राज्यों के सैंकड़ों खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। कोच रवि ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कैथल की महिला खिलाड़ी प्रीति सैन, अनिता, नैंसी, पलक जस्सी, स्नेहा व मन्नू ने बेहतर खेल का प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीता। टीम ने तीसरी ट्रॉफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन


खिलाड़ियों की जीत पर जिले में खुशी का माहौल है। वहीं, जीत के साथ कैथल पहुंचने पर लोगों व परिजनों ने सभी खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया और उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी। कोच रवि ने बताया कि राष्ट्रीय राॅकेट बाल प्रतियोगिता में कैथल की खिलाड़ियों ने हरियाणा की टीम में खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


हरियाणा की टीम के लगभग आठ मुकाबले हुए, जिसमें उन्होंने दिल्ली, पंजाब, बिहार, केरल व अन्य राज्यों की टीमों को हराया। इसके बाद अंतिम मुकाबले में राजस्थान को 35-20 के स्कोर से पराजित कर कांस्य पदक के साथ ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें