फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: वॉलीबॉल टीम का स्वागत

Sat, 19 Oct 2024 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरी। चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय फतेहपुर पूंडरी की वॉलीबाल टीम ने अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त किया। टीम के वापस लौटने पर कॉलेज में उसका जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

शारीरिक शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष डॉक्टर प्रेमलता ने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 14 से 16 अक्तूबर तक आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में लगभग 15 टीमों ने हिस्सा लिया, जिन्होंने अपने अपने जोन से प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए अंतिम चार में जगह बनाई। प्राचार्या डॉ. अमिता राणा एवं कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. गीता जायसवाल ने टीम को बधाई दी है।

प्रबंधक समिति के प्रधान चौधरी तेजवीर सिंह ने खिलाड़ियों का हौसला अफजाई की और भविष्य में स्वर्ण पदक हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दी। खिलाड़ी मीनाक्षी, माफी, शिवानी उमंग, वर्षा, रिंकी लक्षिता एवं शेफाली टीम की मुख्य सदस्य रही। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग प्राध्यापिका पिंकी भी उपस्थित रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें