संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। नशा मुक्त हरियाणा मुहिम के तहत पुलिस ने महिला महाविद्यालय धनौरी व बरटा सरकारी स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान जागरूकता टीम में शामिल एचसी सुनील कुमार ने छात्राओं सहित स्कूली बच्चों को नशे के दुष्परिणाम बताए।
इस मौके पर बच्चों को बताया गया कि नशे की चपेट में आने से विद्यार्थी की पढ़ाई और काम की उत्पादकता पर भयंकर प्रभाव पड़ता है। नशा अनेक बीमारियों की जड़ हैं। नशा करने वाले व्यक्ति को समाज हीनता की दृष्टि से देखता है। विद्यार्थियों को खेलकूद प्रतियोगिताओं व मनोरंजक गतिविधियों को अपने जीवन में जगह देनी चाहिए।
छात्राओं को बताया गया कि अपने परिवार आस पड़ोस या रिश्तेदारी में भी नशा नहीं करने बारे जागरूक करें। नशा तस्करों की सूचना पुलिस को दें।