संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। रामा आश्रम धर्मशाला में चल रहे दो दिवसीय योग शिविर का वीरवार को समापन हो गया। इसमें महिलाओं ने कई तरह के योगाभ्यास किए।
अध्यक्षता करते हुए महिला पतंजलि योग समिति की तहसील प्रभारी प्रेम आनंद ने कहा कि हमें जीवन में इसे अपनाना चाहिए। रोजाना अपने घर पर योग अवश्य करें। यदि हम केवल योग शिविर में योग करें और बाद में इसे छोड़ दें तो इसका कोई लाभ नहीं है। महिलाओं को खास तौर पर योग अवश्य करना चाहिए। इससे हमें कई प्रकार की बीमारियों से भी बच सकते हैं। शिविर में पहुंचे साधकों को पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से आई साध्वी देव वाणी व साध्वी देव गरिमा के द्वारा योग का प्रशिक्षण दिया गया।
इस अवसर पर डाॅ. कमला मदान, कोमल आनंद, चंचल आनन्द, वीना तनेजा, मीनू मिढा, शकुंतला मेहता, अंजू मदान, ज्योति मलिक आदि साधक
मौजूद रहे।