बेटियों को पूरी तरह शिक्षित करने और महिलाओं को समुचित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए भाजपा सरकार पूरी तरह सजग है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और विकास रैली के संयोजक धर्मपाल शर्मा हलका ने विभिन्न गांव में कलायत में 13 अगस्त को आयोजित होने वाली विकास रैली का विभिन्न गांवों में जनसभा कर न्यौता दिया।
उन्होंने कहा कि दशकों से विकास से वंचित रहे हलका कलायत को मुख्यमंत्री कई परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। जिसे विपक्षी पार्टियों को भी पता चल जाएगा कि किसी भी हलका से विकास के मामले में भेदभाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने कलायत क्षेत्र के लोगों की इस बात के लिए प्रशंसा भी की कि क्षेत्र की बेटियों को उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए कलायत में जन सहयोग से महाविद्यालय चलाया जा रहा है। जिसमें प्रतिवर्ष सैकड़ों छात्राएं प्रवेश ले उच्च शिक्षा ग्रहण कर अपना भविष्य उज्ज्वल कर रही है। उन्होंने कहा कि रैली में मुख्यमंत्री यहां 100 बिस्तरों का नागरिक अस्पताल बनाने की मांग भी रखी जाएगी।
इस अवसर पर उनके साथ समाजसेवी बिल्लू चंदाना, कुलदीप सिंह, महीपाल, सुशील, मनोज, कलायत नगर सौहार्द कमेटी के अध्यक्ष मैनपाल राणा, पार्षद राजू ंराम कौशिक, जिला महामंत्री संजीव राणा, धर्मपाल धीमान, बजिंद्र सिंह, बबलू कांसल, सुशील मित्तल, श्याम सिंह राणा, रूप राम सैनी, सुशील शर्मा, नरेंद्र जुलानी खेड़ा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।