रोटरी क्लब द्वारा इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय मे पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यतिथि के तौर पर डीसी रवि प्रकाश गुप्ता व विशिष्ट अतिथि के तौर पर कॉलेज के प्रधान सुरजीत बहादुर खुरानिया मौजूद रहे। अभियान की शुरूआत डीसी ने अपने हाथों ने पौधा लगाकर की। उन्होंने कहा कि पौधे के बिना मनुष्य का जीवन संभव नहीं है।
सभी को अपने जीवन मे कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। क्लब के प्रधान राजेश गोयल ने कहा कि रोटरी क्लब भविष्य में भी इस तरह के कार्य करने के लिए अग्रसर रहेगा। मौके पर बच्चों व महिलाओं ने भी पौधे लगाए। इस अवसर पर उप प्रधान राम बहादुर खुरानिया, प्राचार्य साधना ठुकराल, क्लब के सदस्य प्रधान विजय अग्रवाल, सचिव नीरज गर्ग, प्रवीन जैन, रजनीश गर्ग, दीपक, नरेंद्र, अशवनी साहनी, मनीष गर्ग, विनय गर्ग, राजीव, विजय व अन्य मौजूद रहे।