फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: महिलाओं ने खाली बर्तन लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
पीने के पानी की समस्या पर खाली बर्तन लेकर रोष जताती महिलाएं। संवाद - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
वार्ड नंबर आठ में पेयजल समस्या को लेकर महिलाओं ने खाली बर्तन लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वाली महिलाओं का कहना था कि एक सप्ताह से पानी की सप्लाई को लेकर परेशान हो रहे है। यदि पानी की सप्लाई जल्द शुरू नहीं हुई तो वे सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होंगी।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहीं संतोष, रोशनी, संतरों, रामरति, अंग्रेजों, सुदेश, रोशनी, मीना रीना, प्रेमो व सरोज ने कहा कि पानी की समस्या से परेशान वार्ड के निवासी दर-दर भटक रहे हैं। सर्दी के मौसम में पानी को लेकर यह हालत है तो गर्मियों में क्या दशा होगी, सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का इस ओर अभी तक कोई जो ध्यान नहीं है।
महिलाओं ने मांग करते हुए कहा है कि पानी का समाधान जल्द से जल्द किया जाए। वरना उन्हें मजबूरी वश सड़कों पर उतरने के लिे मजबूर होना पड़ेगा। इस संबंध में एसडीओ आशीष कुमार ने बताया कि पानी की आपूर्ति एक दिन नहीं हुई थी। उन्होंने बताया कि आज पानी की आपूर्ति दे दी गई है। नहर में पानी न आने से टैंकों का पानी कम पड़ जाता है। दो दिन में नहर में पानी आ जाएगा तो समस्या नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें