फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मृतक के नाम खाता खोलकर करोड़ों का लेन-देन

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी बैंक में बिना जांच के ही एक मृतक व्यक्ति के नाम से खाता खोल दिया। मामले की शिकायत पुलिस में दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

कलायत वार्ड नंबर तीन निवासी रामनिवास के नाम से किसी ने 2022 में सेक्टर-20 स्थित ओवरसीज बैंक में खाता खुलवाया था। रामनिवास की मौत सात साल पहले 14 जुलाई 2015 को हो चुकी है। इस खाते में करीब 15 लाख रुपये का लेन-देन भी किया है। यह लेन-देन आगे भी जारी रहता अगर परिवार के सदस्य इसकी सूचना बैंक व पुलिस को नहीं देते।
मृतक की पत्नी बीरो देवी ने बैंक व पुलिस को शिकायत दी है। उसने बताया कि उसके पति रामनिवास की मौत वर्ष 2015 में हो चुकी है। उसके घर दिसंबर 2022 को ओवरसीज बैंक की तरफ से एक चेकबुक आई। इसके ऊपर रामनिवास का नाम व पता था। रामनिवास ने इस बैंक में कभी खाता नहीं खुलवाया था। चेकबुक पर रामनिवास का नाम देखकर वे भी हैरान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक अधिकारियों ने उसकी सुनवाई नहीं की। अब इस संबंध में पुलिस में शिकायत दी है। इस संबंध में ओवरसीज बैंक मैनेजर अनिल कुमार ने कहा कि उनके कार्यकाल से पहले यह खाता खोला था। उन्होंने फर्जी खाता खोले जाने की सूचना पर इसे सीज कर दिया है। वहीं सिविल लाइन थाने के जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया कि पुलिस के पास मृतक के नाम पर बैंक खाता खोले जाने की शिकायत आई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें