फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल संकट के खिलाफ महिलाओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। पिछले करीब एक माह से घरों में पानी की सप्लाई न होने के कारण मंगलवार को वार्ड 8 कश्यप बस्ती की महिलाओं और पुरुषों ने जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। पानी की किल्लत झेल रहे वार्डवासियों ने जल्द समाधान न होने पर जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी।
वार्ड 8 निवासी गेजो, मीना, चंद्र, सुनहरी, बाला, जमेलो कृष्णा, पिंकी, सतपाल, बीरबल व तरसेम ने बताया कि गर्मी का मौसम चल रहा है। करीब एक माह से उनके घरों में पानी सप्लाई नहीं आ रही है। पानी की किल्लत के चलते बस्ती में पीने के पानी, कपड़े व बर्तन धोने की समस्या हो गई है। गर्मी की मार व कोरोना संक्रमण के दौर में उनकी समस्या और भी बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि उनकी बस्ती के आसपास लगे नलकूपों का पानी खारा और नमकीन है जिसे पीना तो दूर कपड़े भी नहीं धोए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हेें दूर दराज से पानी लाना पड़ रहा है। इस बारे वे कई बार विभाग अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं लेकिन कोई समाधान नहीं किया गया। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। जन स्वास्थ्य विभाग एसडीओ सुरेंद्र दलाल का कहना है कि कुछ लोगों की ओर से बस्ती के आसपास प्लॉटों में सब्जी लगाई गई है। वहां पानी ज्यादा खर्च होता है। सप्लाई के पानी से सब्जी की सिंचाई करने वालों की पहचान की जा रही है। जल्द ही उनके कनेक्शन काटे जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें