फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुराचार पीड़िता से मिलने पहुंची महिला आयोग की उपाध्यक्ष

Tue, 03 Jun 2014 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गांव तितरम की महिला से दुराचार मामले में प्रदेश महिला आयोग की वाइस चेयरपर्सन सुमन दहिया मंगलवार को मंगलवार शाम को पीड़िता से मिलने शाह अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन


उपाध्यक्ष दहिया ने अस्पताल में दाखिल पीड़िता से पूरे केस के बारे में जानकारी ली तथा उसे हर प्रकार की संभव सहायता दिलवाए जाने का आश्वासन दिया। इसके साथ-साथ पुलिस अधिकारियों को भी शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

विदित रहे कि गांव तितरम निवासी युवती ने अपने ससुरालियों एवं पंजाब के दो व्यक्तियों पर उसके साथ दुष्कर्म, दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया था। जिसमें पुलिस द्वारा केस दर्ज करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन युवती एवं परिजन इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं थे।
विज्ञापन


जिस कारण गांव तितरम वासियों ने रविवार को जाम लगाकर प्रदर्शन भी किया था। इसी प्रदर्शन के बीच युवती ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। जिसमें पुलिस ने जाम लगाने एवं युवती के खिलाफ आत्महत्या का प्रयास करने के आरोप में भी केस दर्ज किया था। साथ ही युवती की शिकायत के बाद शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों का गठन किया गया था।

मीडिया में आई खबरों पर लिया संज्ञान
इस मामले के मीडिया में आने के बाद हरियाणा महिला आयोग ने स्वयं संज्ञान लिया। जिस पर आयोग की वाइस चेयरपर्सन सुमन दहिया मंगलवार सांय कैथल पहुंची। वे पुराने बस अड्डे के सामने स्थित शाह अस्पताल गई। जहां पर महिला का उपचार चल रहा है।

करीब आधे घंटे तक दहिया ने पीड़िता से बातचीत की। पूरे केस की जानकारी ली तथा उसे हर प्रकार की सुरक्षा एवं संभव सहायता का आश्वासन दिया। मौके पर ही उन्होेंने पुलिस अधिकारियों से भी मामले की अब तक की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इस मामले में शेष आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। साथ ही महिला के खिलाफ दर्ज मामले में सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए जांच का आह्वान किया।

डीएसपी गुरमेल ने उन्हें बताया कि पुलिस ने इस मामले में शिकायत मिलते ही तुरंत केस दर्ज कर लिया था। उसी दिन आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस शेष आरोपियों को भी शीघ्रता से गिरफ्तार कर लेगी।

आयोग करेगा ऐसे मामलों की पैरवी : सुमन
इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत में दहिया ने कहा कि मीडिया में आई खबरों पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने यहां पीड़िता से मुलाकात की है। आयोग द्वारा भविष्य में इस तरह के मामलों में पीड़िता की पैरवी की जाएगी। शिकायत पर पुलिस कार्रवाई पर संतुष्टी जताते हुए उन्होंने कहा कि पड़ताल में पता चला है कि केस दर्ज करने एवं आरोपी पति को गिरफ्तार करने में पुलिस ने कोई देरी नहीं की।

हां, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से पीड़िता एवं परिजनों में रोष है। इस बारे में अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं कि शेष आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। इस अवसर पर थाना शहर प्रभारी विक्रमजीत सिंह और शाह अस्पताल के डायरेक्टर डा. एमएस शाह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें