फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप पीड़िता और परिजनों समेत 185 पर केस

Tue, 03 Jun 2014 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। दुराचार के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से दुखी जहर खाने वाली पीड़िता आईसीयू में भर्ती है। आरोपियों की गिरफ्तारी ने लिए पुलिस की पांच टीमें गठित की गई हैं। रविवार को इस घटना के विरोध में धरना-प्रदर्शन करने, पुलिस कर्मचारियों पर ज्वलनशील पदार्थों से हमला करने के आरोप में पीड़िता के परिजनों समेत गांव के 185 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उसके पिता समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोमवार को पीड़िता के गांव की पंचायत सहित आरोपियों की ओर से गांव सौंगल की पंचायत डीसी एवं एसपी से मिलीं। दोनों पक्षों ने मामले में निष्पक्षता से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


गांव तितरम की महिला ने अपने पति सहित उसके ससुरालियों और पंजाब निवासी दो रिश्तेदारों पर दहेज उत्पीड़न और दुराचार का आरोप लगाया था। पुलिस ने इस मामले में शुक्रवार को उसके आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन रविवार सांय उसके परिजनों सहित गांव तितरम के लोगों ने पहले तितरम चौक एवं बाद में गांव तितरम में जाम लगाकर शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। वहीं पीड़िता ने प्रदर्शन के बीच जहर खा लिया था। इसके अलावा पुलिस ने पुलिस थाने की ओर बढ़ रही भीड़ पर काबू करने के लिए लाठीचार्ज भी किया था। जिसमें एक व्यक्ति घायल हुआ था।

185 के खिलाफ मामला दर्ज
ुलिस ने जाम लगाने, पुलिस कर्मचारियों पर हमला करने के आरोप में 185 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में एसआई ओमप्रकाश ने बताया कि तितरम निवासी बलकार, पूर्व पंच बीरबल, बलकार, धीरा, राजेन्द्र, बिंदर, जसमेर, काला, महेन्द्र, सुशील, शमशेर, महाबीर, सूबा, काला, महेन्द्र, बारू, नत्थू, पुनम, नीलम, नन्ही, सीमा, अनिल, निर्मल, अनिरूद्ध, गब्बू, दयानंद, कर्म सिह, जय सिह, अमर जीत, धर्मपाल पूर्व सरपंच, सोनू, सुरेश, सुनील, बली, दीपक व 150 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इतना ही नहीं पुलिस कर्मचारियों पर ज्वलनशील पदार्थों के साथ जानलेवा हमला भी किया। पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पीड़िता के पिता मेहरू राम सहित पांच लोगों को को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़िता के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का केस
पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता के खिलाफ आत्महत्या का प्रयास करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। एएसआई जयकिशन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव तितरम वासी युवती ने आत्महत्या का प्रयास किया।



एसपी से मिले दोनों पक्षों के लोग
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गांव तितरम और सौंगल में विवाहिता के विवाद को लेकर सोमवार को दोनों पक्षों की पंचायतों ने एसपी एवं डीसी से मुलाकात की। जिसमें अधिकारियों ने लोगों से शंाति बनाए रखने की अपील की।
गांव तितरम के सरपंच बलदेव ने बताया कि वे गांव कैलरम के सरपंच बीरबल, गांव तितरम से मियां सिंह, बदलू, सतपाल, बीरबल, अमरजीत, बीरा, चेला राम सहित गांव कैलरम के पूर्व सरपंच अजमेर, मांगे राम, पवन कुमार सहित अन्य लोगाें के साथ एसपी एवं डीसी से मिले। जिसमें उन्होंने मांग की है कि इस पूरे मामले में निष्पक्षता से जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। निर्दोेष के खिलाफ कोई कार्रवाई न हो। इसके अलावा कुछ शरारती तत्वों द्वारा पुलिस थाने पर किए गए पथराव के मामले में खेद प्रकट किया। साथ ही पुलिस द्वारा दर्ज मामले को वापिस लेने की भी मांग की गई है। पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तारी के लिए दो दिन का समय लिया है।
वहीं दूसरे पक्ष की ओर से आठ गांवों सौंगल, जाखौली, माजरा, देवबन, माजरा, किच्छाना, हरसौला, गढ़ी पाड़ला, प्यौदा से आए गांव वासी धर्मपाल, राजकुमार, धरण सिंह, हरफूल सिंह, रमेश चंद, खजूरिया राम, पूर्व सरपंच जाखौली रूलिया राम, बलराज गढ़ी पाड़ला, प्रेम चंद, ओमप्रकाश, बलवंत, सुरेश आदि ने एसपी से मुलाकात की। इस मामले में पुलिस से पहले भी निष्पक्ष जांच की मांग की गई थी।
गंभीरता से की जा रही है जांच
एसपी कुलदीप सिंह यादव ने कहा कि इस मामले में पीड़िता के पति को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। शेष आरोपियों को लेकर जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दोनों पक्षों की पंचायतें उनसे मिली हैं। दोनों ही पक्षों ने निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। नियमानुसार ही कार्रवाई होगी।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित
डीएसपी गुरमेल सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 5 टीमों का गठन किया है। जो अलग-अलग जगहों पर छापामारी कर रही है। जाम लगाने के मामले में केस दर्ज करते हुए 5 को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने पुलिस कर्मचारियों पर जो आरोप लगाए हैं, उन आरोपों पर भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें