फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देती थी पुड़िया, करती थी बेटा होने का दावा

Fri, 02 Dec 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
महिला को रंगे हाथों दबोचा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने बलराज नगर में एक महिला को काबू किया है। महिला पर बेटे होने का दावा करने वाली दवा देने का आरोप है। इसके लिए विभाग ने महिला के पास फर्जी ग्राहक भेजा और उसे रंगे हाथों 2000 रुपये की नकदी के साथ दबोच लिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार विभाग को सूचना मिली थी कि बलराज नगर में एक महिला बेटा होने की दवा देती है। सूचना के बाद विभाग की टीम ने फर्जी ग्राहक उसके पास भेजा। जिन्हें महिला ने एक पुड़िया में सात गोलियां दीं। इन गोलियों को सात दिन तक गाय के दूध को गूग्गल धूप से गुजार कर लेने के लिए कहा गया। जिससे बेटा होने का आश्वासन दिया। इसके एवज में उसने 2000 रुपये लिए। फर्जी ग्राहकों के इशारे पर डिप्टी सिविल सर्जन डा. नीलम कक्कड़, एसएमओ पूंडरी डा. भटनागर, ड्रग वेयर हाउस इंचार्ज डा. नीरज मंगला सहित डीईई राजेश कुमार की टीम ने छापा मार कर महिला को काबू कर लिया।

डीईई राजेश कुमार ने बताया कि महिला के पास से 2000 रुपये बरामद करते हुए मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने इस मामले में बलराज नगर निवासी रामदेई के केस दर्ज कर लिया है। थाना सिविल लाइन से जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें