फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध निर्माणों पर चला पीला पंजा

Thu, 01 Dec 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
अवैध्‍ा मकानों को गिरवा दिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कलायत के खसरा नंबर 481 व 482 पर स्थित जलासर व धरनीधर तालाबों की जमीन पर अवैध रूप से बने बताए गए मकानों को गिरवा दिया। उपमंडल अधिकारी ओमप्रकाश देवराला के नेतृत्व में चार ड्यूटी मजिस्ट्रेट व एसपी के नेतृत्व में सहित कड़ी सुरक्षा के बीच इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह प्रशासनिक अमला जलासर तालाब पर पहुंचा जहां। बीबीडी माता के पास महावीर द्वारा बनाए गए मकान को दो जेसीबी मशीनों के माध्यम से गिरा दिया। नगर पालिका में तैनात भवन निरीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि इस मकान को गिराने के साथ ही जलासर तालाब पूरी तरह से अवैध कब्जों से मुक्त हो गया। इसके बाद  सजूमा रोड़ पर धरनीधर तालाब की भूमि पर अवैध निर्माणों को गिराने के लिए पूरा अमला रवाना हो गया। सजूमा रोड़ पर 8 सितंबर को की गई कार्रवाई के दौरान हुई अप्रिय स्थिति को ध्यान में रखते हुए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी बेहद चौकसी बरत रहे थे। पूरे क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया। चारों और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था तथा सभी चारों डीएसपी के साथ खुद एसपी मौके पर खड़े होकर स्थिति पर ध्यान रखे हुए थे। जेसीबी ने सबसे पहले नगरपालिका सचिव व भवन निरीक्षक के इशारे पर पप्पू सरदार के भवन को तोडना शुरू कर दिया। देखते ही देखते पूरा जेसीबी द्वारा पूरा भवन धराशाह कर दिया गया। इसके साथ साथ आठ भवनो व निर्माणों पर कार्रवाई की और इस भूमि को खाली करवा लिया गया।

कुल 16 निर्माण कार्य जाने थे गिराये
नगरपालिका सचिव व भवन निरीक्षक ने बताया कि दोनों तालाबों से कुल 16 निर्माण कार्य गिराये जाने थे, जिनमें से समयाभाव के कारण 8 को ही गिराया जा सका। उन्होंने बताया कि ये वे निर्माण कार्य हैं जिनके पास कोर्ट प्रोसिडिंग, स्टे आर्डर नही है या फिर कोर्ट से एक्सपार्टी हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्रशासन केवल न्यायालय के आदेशों की पालना कर रहा है।
विज्ञापन


आज इन लोगों के गिराये गए आशियाने-खसरा नंबर 481 से विक्रम पुत्र महावीर, 482 से जोगी राम पुत्र मुकुंदी लाल, मांगे राम पुत्र प्रकाश, भूंडू पुत्र कृष्णदत्त, लीलू पुत्र कृष्णदत्त, विशंभर पुत्र मुगला व परमजीत पुत्र जरनैल सिंह के निर्माण कार्यों को आज प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया।

एसडीएम ओमप्रकाश देवराला ने बताया कि कुल 6 तालाबों में से अभी तक 3 तालाबों को कब्जामुक्त करवाया जा चुकाल्है। उन्होंने बताया कि आज खसरा नंबर 481 पर बचे एक मात्र कब्जे को हटवा दिया गया है। आज गिराये गएअवैध निर्माण से खसरा नंबर 481 दलासर नामक तालाब की कुल 64 कनाल भूमि अवैध कब्जों से मुक्त हो चुकी है। उन्होंने बताया कि खसरा नंबर 479 पर स्थित पांसर नामक तालाब की 14 कनाल 17 मरले भूमि को कब्जा मुक्त करके नगरपालिका के आधीन दे दिया गया है। इसके अलावा खसरा नंबर 481 व खसरा नंबर 483 पर स्थित डोभी तालाब की 42 कनाल 18 मरला भूमि कब्जों से मुक्त करवाई जा चुकी है।

भवन निरीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि खसरा नंबर 480 मोरचढाई की 48 कनाल भूमि पर कुल 14 अवैध निर्माण हैं। ये सभी लोग कमीश्नर या एसडीएम कार्यालय में अपील किये हुए हैं। इनमें से एक अपील बेदखल हो चुकी है जिस पर कार्रवाई अपेक्षित है। खसरा नंबर 482 धरनीधर तालाब की 110 कनाल 18 मरले भूमि पर अवैध कब्जे चिन्हित किये गए हैं। खसरा नंबर 484 स्थित हरचंद तालाब की कुल 26 कनाल 8 मरले भूमि पर अवैध कब्जे बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें