फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राइस मिल से मोटरें महिला का बैग चोरी

Fri, 06 Dec 2024 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। अलग-अलग मामलों में चोर एक राइस मिल से मोटरें और एक बस में सवार महिला का बैग गहनों सहित चोरी कर ले गए। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज किया है।

चीका निवासी विरेंद्र सिंह ने शिकायत में बताया कि गांव टटियाना में राइस मिल है। 28 नवंबर की रात वहां से मोटर, पंखा व अन्य सामान चोरी हो गई। थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दूसरे मामले में ढांड निवासी सुमन ने अपनी शिकायत में बताया कि चार दिसंबर को वह किसी रिश्तेदारी में जाने के लिए बस स्टैंड से बस में बैठी थी। वहां पर अज्ञात आरोपी ने उसका सामान से भरा बैग चोरी कर लिया।
विज्ञापन


सुमन के मुताबिक, नकदी सहित चोरी हुए सामान की कीमत लाखों रुपये है। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें