फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: वाहन खड़े करने में वकीलों को नहीं होगी दिक्कत

Fri, 06 Dec 2024 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा के सदस्य प्रताप सिंह ने जिला बार एसोसिएशन के प्रधान बलजिंद्र सिंह मलिक की उपस्थिति में वकीलों की पार्किंग में वीरवार काे ऑटोमेटिक बूम बैरियर का उद्घाटन किया। इससे पूर्व बार परिसर में पहुंचने पर बलजिंदर सिंह मलिक ने प्रताप सिंह का स्वागत किया।

बलजिंद्र सिंह मलिक ने बताया कि अदालत में हर रोज आने वाले हजारों वकीलों की ओर से वकीलों की पार्किंग में अपने वाहन खड़े कर देने से वकीलों को भारी परेशानी होती थी। हालांकि वकीलों के लिए अलग से पार्किंग बनाई गई है लेकिन आम लोग इस पार्किंग में अपने वाहन खड़े कर देते थे, इस कारण से ऑटोमेटिक बूम बैरियर इंस्टॉल किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अदालत में आने वाले मुवक्किल बेतरतीब से अपने वाहन अदालत परिसर में यहां वहां खड़े कर देते हैं जिससे रास्ते बंद हो जाते हैं और चलने में भी दिक्कत आती है। इसके अलावा वकील अपने वाहन खड़े नहीं कर पाते। ऑटोमेटिक बूम बैरियर लग जाने से वकीलों की पार्किंग की समस्या समाप्त होगी। सचिव गौरव वधवा ने बताया कि यह बैरियर लगाने में दो लाख 60 हजार रुपये खर्च हुआ है। इसे बार एसोसिएशन ने दिया है। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के उप प्रधान विनय गर्ग, सह सचिव सुमन ठाकुर, कोषाध्यक्ष इंद्रजीत माटा आदि वकील मौजूद रहे।
विज्ञापन


वकीलों को दिए जाएंगे टैग पास

उन्होंने बताया कि वकीलों को इस बैरियर से गुजरने के लिए टैग पास दिया जाएगा। टैग पास सामने आने पर यह बैरियर स्वयं खुल जाएगा। यदि किसी के पास यह टैग नहीं होगा तो बैरियर नहीं खुलेगा। उन्होंने वकीलों से अपील की कि वे अपने वाहन निर्धारित पार्किंग में खड़े करें। प्रताप सिंह ने कहा कि बलजिंद्र सिंह मलिक की ओर से किया गया यह बहुत सराहनीय कार्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें