फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मारपीट में महिला का गर्भपात, दो पर केस

Thu, 24 Jul 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। भानपुरा गांव में आपसी विवाद के दौरान हुई मारपीट में एक गर्भवती महिला को धक्का लगने से गर्भपात हो गया। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि 21 जुलाई की रात करीब आठ बजे गांव के सुरेश और शलौन ने उसके पिता पवन के साथ मारपीट की। जब वह बीच-बचाव करने आई तो आरोपियों ने उसे धक्का दे दिया, जिससे वह दीवार से टकरा गई और गर्भपात हो गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संवादजनेदपुर में मारपीट, एक व्यक्ति घायल
विज्ञापन

कैथल। गांव जनेदपुर में हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। पीड़ित बूटा राम ने सीवन थाना पुलिस को बताया कि 5 जुलाई की शाम करीब चार बजे गांव के अजय, कृष्ण, सीताराम और दो अन्य युवकों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया। सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें